ncert math class5 in hindi medium GEOMETRY ( ज्यामिति )
यदि आप गणित के ज्यामिति पाठ को जिसमें कोण कैसे बनाते हैं या किस - किस रेखा से बनता है, रेखा किसे कहते हैं, रेखा खण्ड किसे कहते हैं, किरण किसे कहते हैं, इनके अन्त बिन्दु कितने होते हैं, कोण कितने प्रकार के होते है, ये सभी अच्छा से नहीं जानते हैं तो चिंता मत कीजिए मैं आप लोगों को अच्छी तरह से समझा के बताने वाला हूँ |
इस पेज में आपको क्लास 5 की गणित हिन्दी में सम्पूर्ण समाधान के साथ मिलेगा, आप इस पेज को पढ़ कर ज्यामिति की पाठ को जड़ से समझ सकते हैं |
पाठ - 1 ( ज्यामिति )
कोण Angle
बच्चो कोण को जानने से पहले इन बातों को जानना बहुत जरूरी है -
1. बिन्दु क्या है
2. रेखा क्या है
3. रेखाखण्ड क्या है
4. किरण क्या है
बच्चों कोण का निर्माण इन्हीं बातों के मेल से बनता है |
क्योंकि एक कोण को बनने में इन्हीं का मुख्य भूमिका होती है, ( बिन्दु ,रेखा, रेखाखण्ड और किरण )
कोण कुछ इस प्रकार दिखता है या बनता है
1. बिन्दु (point )-
बिन्दु एक चिन्ह है या स्थिति है जिसका ना लम्बाई होती है ना चौड़ाई और ना ही मोटाई |
2. रेखा ( line )-
रेखा तब बनती है जब दो या दो से अधिक बिन्दु जुड़ती है|
रेखा का कोई अन्त बिन्दु नहीं होती है| क्योंकि इसमें तीर का चिन्ह है और इसका मतलब रेखा और भी आगे बढ़ सकता है|
3. रेखा खण्ड ( Line asignment ) -
दो बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा को रेखा खण्ड कहते हैं | इसका दो अन्त बिन्दु होती है |
रेखाखण्ड, रेखा का ही एक भाग है या खण्ड है बोल सकते
हैं |
किरण , एक बिन्दु से शुरू होकर बहुत दूर तक जाता है | किरण में सिर्फ एक ही अन्त बिन्दु होती है | किरण का एक उदाहरण - टार्च की रेशनी है |
कोण का निर्माण :-
दो किरणें जब किसी एक बिन्दु पर मिलती है या किसी एक बिन्दु से दो अलग - अलग किरणों को प्रकाशित करने से बनने वाली आकृति को ही कोण कहते हैं |
- इस चित्र में दो किरणें आपस में बिन्दु ' O ' पर मिल रहे हैं |
- इस कोण को बनाने वाली किरण को ही 'भुजा' कहते हैं |
- यहाँ OA और OB दो भुजाएँ हैं |
बायीं ओर का कोण - अपनी चाँद की केंद्र बिन्दु को कोण के 'O' बिन्दु पर रखिए तथा चाँद वाली रेखा को कोण के ऊपर इस प्रकार रखिए कि कोण का रेखा छुप जाए और उसके बाद कोण को मापिए |
1 टिप्पणियाँ
Keep it up.....
जवाब देंहटाएं